October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • करतब दिखाने के नाम पर ज़िंदा ही दफना दिया कलाकार, पुलिस ने खोदने के लिए कहा, तो पुलिस से मांगे 21000…

करतब दिखाने के नाम पर ज़िंदा ही दफना दिया कलाकार, पुलिस ने खोदने के लिए कहा, तो पुलिस से मांगे 21000…

By on September 15, 2022 0 262 Views

गोरखपुर: मंगलवार की शाम यूपी के नगर पंचायत पिपराइच में करतब के चलते समाधि लिए कलाकार को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के पश्चात् जमीन से बाहर निकाल कर गिरफ्त में ले लिया। तीनों बिजनौर जिले के हैं। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। बिजनौर के कोतवाली थानाक्षेत्र के पुरनपुर निवासी आजाद पुत्र मोहम्मद बाबू, हसीन पुत्र नकीश एवं नूरहसन कई दिनों से रामलीला मैदान में साइकिल चलाने आदि का करतब दिखा रहे थे।

वही सोमवार को रात दस बजे खेल के क्रम में उनमें से एक कलाकार आजाद ने रामलीला मैदान में ही समाधि ले ली, जिसे मंगलवार को रात 10 बजे दर्शकों के सामने निकलना था। मंगलवार की शाम किसी ने पुलिस को खबर दे दी कि रामलीला मैदान में एक करतब दिखाने वाला शख्स दो फीट जमीन में गड्ढा खोद कर उसमें आजाद को लिटाकर लकड़ी एवं मिट्टी से ढक दिया गया है। खबर पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्थापक को समाधि लेने वाले शख्स को बाहर निकालने को बोला तो उसने इस खेल के के चलते 21 हजार रुपये की होने वाले कमाई की मांग कर डाली। व्यवस्थापक की बात सुनकर पुलिस अवाक रह गई।

पुलिस ने चर्चा करते हुए 11 हजार रुपये देने का वायदा किया तो व्यवस्थापक ने गड्ढे से अपने साथी कलाकार आजाद को बाहर निकाला। बाहर निकलने के पश्चात् पुलिस ने तीनों को थाने लाई तथा रामलीला समिति के अध्यक्ष को बुलाकर मैदान में अनुमति आदि के बारे में पूछा तो अध्यक्ष विशाल कसौधन ने कहा कि सिर्फ साइकिल चलाने संबंधित करतब दिखाने की बात हुई थी। इस सिलसिले में थानेदार शंभूनाथ सिंह ने कहा कि कमेटी अध्यक्ष विशाल की तहरीर पर हसीन पुत्र नफीस तथा आजाद पुत्र मो. बाबू निवासी बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनसे पूछताछ कर रही है।