October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को धामी सरकार का तोहफा, शिक्षिकाओं को मिलेगा 180 दिनों का मातृत्व अवकाश

उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को धामी सरकार का तोहफा, शिक्षिकाओं को मिलेगा 180 दिनों का मातृत्व अवकाश

By on September 7, 2024 0 585 Views

देहरादून: उत्तराखंड में अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश का लाभ मिलने जा रहा है. इसके लिए शासन स्तर पर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. इससे पहले विभागीय बैठक के दौरान अतिथि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश देने के एक महीने पहले ही निर्देश दिए गए थे, जिस संदर्भ में औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अब शासन में इस पर आदेश जारी किया है.. धामी सरकार ने अतिथि शिक्षिकाओं को 180 दिनों का प्रसूति और मातृत्व अवकाश देने का ऐलान कर दिया है. जिस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश जारी होने के बाद अब अतिथि शिक्षकों को 180 दिन का अवकाश स्वीकृत किया जाएगा.