October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • बीवी गई मायके तो गम में डूबा पति, मासूम बेटे के साथ सड़क पर लेट गया; देखें VIDEO

बीवी गई मायके तो गम में डूबा पति, मासूम बेटे के साथ सड़क पर लेट गया; देखें VIDEO

By on February 17, 2024 0 871 Views

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पत्नी के मायके जाने से दुखी पति नशे में धुत होकर अपने मासूम बेटे के साथ सड़क पर लेट गया। इस दौरान वह मासूम को बाहों में जकड़े हुए पड़ा रहा और लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। शराबी पति के इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। लोग सोशल मीडिया में वीडियो को शेयर कर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

पत्नी के मायके जाने के गम में खूब पी शराब

वायरल वीडियो 12 फरवरी का है जिसमें दिख रहा है कि एक पिता मासूम को लेकर शराब के नशे में मार्केट में सड़क पर लेटा है और लोग तमाशा देख रहे हैं। इस दौरान कोई उस मासूम को और उसके पिता को अलग किनारे करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था लेकिन किसी के द्वारा इस घटना के संबंध में बिधूना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा युवक को बेटे के साथ अपनी गाड़ी से लेकर अस्पताल भेजा गया। नशे में धुत्त युवक ने पुलिस को अपना नाम मनोज कुमार बताया।

उसने कहा कि पत्नी मायके चली गई थी इसके गम में उसने शराब पी थी ज्यादा नशे में होने के कारण वह सड़क पर लेट गया। बेटा घर पर अकेला था इसलिए वह भी उसके साथ सड़क पर ही लेट गया।

अस्पताल में मामूली इलाज के बाद भेजा घर

इस तरह बाप-बेटे के सड़क पर लेटे जाने का मामला औरैया जिले के बिधूना नगर का है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस की टीम तुरंत एक्टिव हो गई। नशे में धुत्त युवक को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया जहां मामूली इलाज के बाद उसे सही सलामत बेटे के साथ घर भेज दिया गया।