October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • रूह कंपा देगा बच्चे की पिटाई का ये VIDEO, मास्टर बना हैवान बच्चे को पीटकर किया बेहोश…

रूह कंपा देगा बच्चे की पिटाई का ये VIDEO, मास्टर बना हैवान बच्चे को पीटकर किया बेहोश…

By on July 6, 2022 0 479 Views

पटना:  बिहार की राजधानी पटना से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक कोचिंग टीचर ने पांच साल के बच्चे की इतनी बुरी तरह से पिटाई कर डाली कि वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले की एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है जिसमें टीचर मासूम बच्चे को बुरी तरह पीटता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामला संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी पटना के जया कोचिंग क्लास का है। कोचिंग सेंटर में बच्चे की बेरहमी से पिटाई करता हुआ एक टीचर वायरल हो रहा है। वीडियो में टीचर मासूम बच्चे को पहले एक डंडी से पीटता चला जाता है। यहां तक की लकड़ी भी टूट जाती है लेकिन टीचर का गुस्सा शांत नहीं होता। इसके बाद टीचर उस बच्चे के मुंह पर चांटे और घूंसे बजाते हुए बाल खींचने लगता है। इस दौरान बच्चा दर्द से रोता-रोता ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाता है।

देखें वीडियो

कोचिंग में बेहोश होने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं जिस शिक्षक ने बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई की है, उसकी पहचान छोटू के रूप में की गई है। कोचिंग संचालक का कहना है कि छोटू को बीपी हाई की परेशानी है, इस वजह से उसे बच्चे पर काफी ज्यादा गुस्सा आ गया। दूसरी ओर, मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।