- Home
- उत्तराखण्ड
- सांसद अजय भट्ट द्वारा देचोरी नया पाण्डे कोटाबाग की प्रधान को भेजा गया आभार व बधाई पत्र।
सांसद अजय भट्ट द्वारा देचोरी नया पाण्डे कोटाबाग की प्रधान को भेजा गया आभार व बधाई पत्र।
कालाढूंगी।रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार व नैनीताल उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट द्वारा देचोरी नया पाण्डे कोटाबाग की प्रधान को भेजा गया आभार व बधाई पत्र। भाजपा नेता व पूर्व प्रधान उमेश तिवारी की पत्नी व नया पाण्डे गांव की प्रधान गीता तिवारी को अजय भट्ट द्वारा बधाई पत्र भेजकर उनका आभार जताते हुए कहा विगत दिनों हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के अनुसार आपके द्वारा पार्टी के हित में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अथक परिश्रम का नतीजा है कि उत्तराखण्ड में पुनः सारे मिथक तोड़ते हुए भाजपा सरकार सत्ता में स्थापित हुई है। यह आप जैसे कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी के प्रति विश्वास का प्रतिफल है। इसलिए आप विषेश बधाई के पात्र हैं कि आपने भाजपा को मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित होकर अपने क्षेत्र में पार्टी का प्रचार प्रसार कर मान बढ़ाया।

