Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • महिलाओं के साथ करता था ऐसी करतूत, पुलिस को उतरना पड़ा तांत्रिक का भूत…

महिलाओं के साथ करता था ऐसी करतूत, पुलिस को उतरना पड़ा तांत्रिक का भूत…

By on March 23, 2022 0 275 Views

अजमेर: राजस्थान पुलिस  ने एक ऐसे ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्त में लिया है, जो महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर बलात्कार समेत कई घाटनाओं को अंजाम देता था. फिलहाल, पुलिस इस ढोंगी तांत्रिक से पूछताछ में जुटी है. मामला अजमेर की आदर्श नगर थाना पुलिस का है. जहां एक युवती ने इस ढोंगी तांत्रिक की पूरी करतूत पुलिस को बताई.जिसके बाद इस तांत्रिक को कानून ने अपने शिकंजे में ले लिया. मामले का खुलासा करते हुए अजमेर के एडिशनल एसपी (सिटी) विकास सांगवान ने बताया कि आदर्श नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की 19 मार्च को अपने घर से भागकर थाने पहुंची. जहां उसने ढोंगी तांत्रिक बाबा के द्वारा दी जा रही यातनाएं और बलात्कार की घटना को लेकर आपबीती सुनाई. पीड़ित लड़की के अनुसार बाबा ने तांत्रिक विद्या के माध्यम से परिवार को वश में कर लिया है. युवती के मुताबिक बाबा उसके साथ पहले भी दो बार बलात्कार कर चुका है और एक बार फिर से उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाला था

दिल्ली का रहने वाला है तांत्रिक

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली गुलाबी बाग निवासी राजेंद्र वाल्मीकि को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब राजेंद्र से मामला जानना चाहा तो उसने पुलिस को भी तांत्रिक विद्या में फंसाने की धमकी दी. जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि वह पहले अपने जानकारों के माध्यम से पीड़ित लोगों की पूरी जानकारी लेता. फिर वह परिवार को तांत्रिक विद्या के सहारे परेशानियों से मुक्त कराने की बात कहकर परिवार को अपने जाल में फंसा लेता. पीड़ित जब उससे प्रभावित हो जाते तो वह घर की महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता. वहीं, उनसे रुपये भी ऐंठता

युवती के परिवार को वश में किया!

यहां आदर्श नगर के परिवार के साथ भी तांत्रिक ने कुछ ऐसा ही किया. युवती ने बताया कि पहले तो तांत्रिक ने बड़ी चालाकी से दिल्ली निवासी रिश्तेदा से परिवार की पूरी जानकारी ली. फिर यहां अजमेर पहुंचकर तांत्रिक विधि के माध्यम से विभिन्न परेशानियों से मुक्त करने का आश्वासन दिया. युवती के मुताबिक धीरे-धीरे तांत्रिक ने परिवार को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया. तांत्रिक ने परिवार को बात नहीं मानने पर घर में नुकसान का भय भी दिया. जिसके डर से परिवार के सदस्य उसके वश में आ गए.

भूत उतारने के बहाने बलात्कार!

युवती का कहना है कि तांत्रिक ने परिवार को उसमें (युवती में) भूत होने की बात कही. इसके बाद वह युवती को अकेला कमरे में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार की कोशिश की. हालांकि, इस बार पीड़िता उसके चंगुल से छूट कर सीधे थाने पहुंच गई. जहां उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी कई बार बाबा घर आया है और उसने उसके साथ बलात्कार और अय्याशी की है. फिलहाल इस संबंध में पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है कि ढोंगी तांत्रिक ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.