October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पीएम मोदी जन्मदिवस पखवाड़ा प्रोग्राम के तहत, मलिन बस्तियों मे 10 मोबाइल वैन (मेडिकल) रवाना…

पीएम मोदी जन्मदिवस पखवाड़ा प्रोग्राम के तहत, मलिन बस्तियों मे 10 मोबाइल वैन (मेडिकल) रवाना…

By on September 29, 2022 0 152 Views

देहरादून; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य/कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता द्वारा आयोजित मालिन बस्तियों में निशुल्क खून की जांच हेतु भाजपा प्रदेश कार्यालय से अजय कुमार जी (महामंत्री संगठन)  ने 10 mobile वैन को हरी झंडी दिखाकर देहरादून मालिन बस्तियों के लिए रवाना किया I सचिन गुप्ता ने बताया कि न्यूनतम आय वर्ग के परिवार जन तबीयत खराब होने पर भी आर्थिक तंगी के कारण डॉ के कहने पर भी खून की जांच नहीं करवा पाते जिस कारण उनको उचित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता I इस हेतु मालिन बस्ती में रहने वाले लोगों को उचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके उस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त बस्तियों में निशुल्क खून की जांचे करायी जायेगी I

इस अवसर पर भाजपा वरिष्ट नेता प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान जी, देवेन्द्र भसीन, विनोद सुयाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, महिंद्र सिंह, प्रमोद थापा, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे I