October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • शाहजहांपुर: साधुओं ने PM, CM और वित्त मंत्री के हाथ मे फोटो लेकर किया प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाया झोपड़ी तोड़ने और पालतू सर्पों की हत्या का आरोप

शाहजहांपुर: साधुओं ने PM, CM और वित्त मंत्री के हाथ मे फोटो लेकर किया प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाया झोपड़ी तोड़ने और पालतू सर्पों की हत्या का आरोप

By on December 8, 2024 0 425 Views

शाहजहांपुर: योगी सरकार में साधुओं पर उत्पीड़न के विरोध को लेकर दर्जनों बाबा और ग्रामीणों ने  धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पोस्टर हाथ मे लेकर धरना प्रदर्शन किया । साधुओं ने  मोदी,योगी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से न्याय की गुहार लगाई है । आपको बता दें की संत 3 दिन से धरने पर बैठे है। आपको बता दें की बाबाओं की झोपड़ियों  पर जिला प्रशासन ने 5 दिन पहले बिना की सूचना के बुलडोजर चलवाया था । जिससे  झोपड़ियों में रखा समान टूट गया था संतों ने 2 पालतू सर्पों की हत्या का आरोप भी प्रशासन पर लगाया था । संतों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है और  मंदिर के पास  आश्रम बनाए जाने की भी मांग की है । साधुओं का कहना है की  भीख मांग मांग कर बनाई कुटी और मंदिर को प्रशासन द्वारा तहस नहस कर दिया गया है इसलिए जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी धरना खत्म नहीं होगा।