October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अगर ईमानदारी से चुनाव हुए तो बीजेपी हार रही है, जेसीबी से डरा – धमका रही सरकार – राकेश टिकैत

अगर ईमानदारी से चुनाव हुए तो बीजेपी हार रही है, जेसीबी से डरा – धमका रही सरकार – राकेश टिकैत

By on February 26, 2022 0 247 Views

लखनऊ: यूपी चुनावों में पांचवें चरण के मतदान के लिए जबर्दस्त तैयारियां चल रही हैं। बीजेपी एक तरफ दावा कर रही है कि वह 300 पार सीटें जीतेगी, तो एसपी का दावा है कि चार चरणों में ही उनके गठबंधन ने दोहरा शतक लगा दिया है। इस बीच भारतीय किसान यूनीयन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत ने यूपी चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। टिकैत ने कहा है कि अगर ईमानदारी से चुनाव हुए तो बीजेपी हार रही है।

टिकैत ने कहा है कि जिला पंचायत के चुनावों में बेइमानी हुई थी। जेसीबी से घिर गिराने की धमकी देकर वोट लिए गए थे। अगर ऐसा हुआ तो बेइमानी से बीजेपी चुनाव जीतेगी। टिकैत ने आगे इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि देखो जनता तो इनसे नाराज है, ईमानदारी से तो सरकार चुनाव हारेगी और बेइमानी से जीतेगी। चोरी जैसा कोई काम नहीं, अगर पकड़ा न जाए। सर्टिफिकेट जीत का ही तो देना है, जिला पंचायत में जो हुआ उसे देश ने देखा।

टिकैत ने कहा, ‘जनता इनसे नाराज तो है, अंदर करंट चल रहा है। कानून नाम की या इलेक्शन कमिशन नाम की कोई चीज नहीं रही। जिला पंचायत चुनाव में सबने देखा। जिसके दो कैंडिडेट थी जिला पंचायत का अध्यक्ष उनके बने। जेसीबी लेकर डरा धमका वोट लिया। सरकार के लोग 15 हजार वोट साथ लेकर जाएंगे ड्यूटी पर ध्यान से सुनो इसे। विपक्ष की गिनती जीरो से शुरू होगी। ये हारे हुए को जीत के सर्टिफिकेट देते हैं।