September 28, 2026
Breaking News

मयंक गुप्ता का रामलीला कमेटी ने किया सम्मान।

By on November 1, 2021 0 348 Views

कालाढुंगी। आदर्श रामलीला कमेटी थापला द्वारा हिन्दू युवा वाहिनी नैनीताल को रामलीला में आमंत्रित किया गया था जिसमें पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थिति हुए। रामलीला कमेटी द्वारा कुमाऊँ प्रभारी मंयक गुप्ता को मुख्य अतिथि बनाकर उनका भव्य स्वागत किया और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष किशन चन्द्र जोशी , उपाध्यक्ष नवीन जोशी , कोषाध्यक्ष हीरा सिंह नेगी व सचिव केशव दत्त द्वारा संयुक्त रुप से शाँल ओढाकर व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया साथ ही हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष विक्रम कनवाल व जिला मीडिया प्रभारी योगेश सिंह बिष्ट का रामलीला कमेटी के सचिव केशव दत्त माल्यापर्ण किया गया और मंच का संचालन दीपक सिंह नेगी द्वारा किया गया ।कुमांऊ प्रभारी जी द्वारा क्षेत्र में आपसी एकता पर बल दिया व क्षेत्र की मातृशक्ति से हिन्दू महिला मंगल सेना के गठन करने को कहा व साथ ही घोषणा की जो भी थापला क्षेत्र की हिन्दू महिला मंगल सेना के गठन होने के पश्चात महिलाओं को स्वरोजगार के लिए हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा मदद भी कि जायेगी जैसे सिलाई बुनाई का तकनीकी ज्ञान व लिफाफे बनाने का रोजगार जिसका बाजार हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा उपलब्ध किया जायेगा।

रामलीला में बेहतरीन व्यवस्था के लिए मदन सिंह नेगी का तहदिल से धन्यवाद व साथ ही एक अवाहन पर पधारे समस्त पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष हरीश पाण्डे, जिला मंत्री पंकज बगडवाल, गोपाल सिंह बिष्ट, मनोज पन्त, पुष्कर सिंह अधिकारी, पंकज सिंह अधिकारी, करन सिंह महरा, गगन पाठक, जितेंद्र रावत, भाष्कर बहुखण्डी, दर्शन सिंह कनवाल, गौरव महरा, हितेश महरा, सन्तोष महरा, मनोज बुढलाकोटी, दिपेश महरा , सूरज बोला आदि सभी का आभार व्यक्त करते है कि आपने रामलीला मंचन में आना सुनिश्चित किया। जो सम्मान हिन्दू युवा वाहिनी को रामलीला कमेटी थापला द्वारा प्राप्त हुआ है ये आपका भी सम्मान है और आप भी इसमें भागीदार है।