October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • स्कूल में पढ़ाई के बजाय टॉयलेट साफ कर रही थी छात्रा, SDM के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा

स्कूल में पढ़ाई के बजाय टॉयलेट साफ कर रही थी छात्रा, SDM के औचक निरीक्षण में हुआ खुलासा

By on January 31, 2024 0 1031 Views

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छुपी नहीं है। उधमसिंह नगर के जसपुर से शर्मनाक वाक्या सामने आया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवार मंडी में एक छात्रा स्कूल में पढ़ाई के बजाय टॉयलेट की सफाई कर रही थी। अचानक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम के ये देख होश उड़ गए।

बता दें एसडीएम गौरव चटवाल ने निवार मंडी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रा कक्षा में पढ़ाई के बजाय टॉयलेट की सफाई करती मिली। एसडीएम ये देख आग बबूला हो गए। उन्होंने इस संबंध में प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय निवार मंडी के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव के ही दो भाई बहन विद्यालय में पढ़ाई करते हैं। बच्चों से सफाई नहीं कराई जाती। छात्रा के छोटे भाई ने स्कूल में गंदगी कर दी थी। जिसके बाद उसकी बड़ी बहन गंदगी को साफ कर रही थी।