October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • नेत्रदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन।

नेत्रदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन।

By on September 2, 2023 0 451 Views

कालाढूंगी। नेत्रदान पखवाड़े के दौरान कालाढूंगी के वार्ड नंबर पांच में नेत्रदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में 40 लोगों को नजर के चश्मे निशुल्क रूप से वितरित किए गए। इसी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ दृष्टि मितिज्ञ धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान करने से दोनों लोगों ज्योति दी जा सकती है। इस लिए नेत्रदान अवश्य करें। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सना आदि ने भी सहयोग किया। इधर राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय पतलिया कोटाबाग में आयोजित गोष्ठी में भी लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान गिरीश चंद्र तिवारी, इंदर रावत, हंसी बिष्ट, प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे।