October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तरकाशी और टिहरी में दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश के साथ जमकर बरसे ओले

उत्तरकाशी और टिहरी में दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश के साथ जमकर बरसे ओले

By on May 12, 2024 0 610 Views

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। उत्तरकाशी और टिहरी में जोरदार बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत मिली है।

उत्तरकाशी और टिहरी के कुछ इलाकों में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ-साथ भयंकर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। ओलावृष्टि होने से किसानों की फल सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो गई। इसके साथ ही गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई। जिससे यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।