September 21, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • SIR को लेकर कांग्रेस ने जिलों में बनाई कानूनी टीम, दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर नियुक्त किए प्रतिनिधि

SIR को लेकर कांग्रेस ने जिलों में बनाई कानूनी टीम, दावे-आपत्तियों के निस्तारण के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर नियुक्त किए प्रतिनिधि

By on August 5, 2026 0 43 Views

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं की सहायता के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों में पार्टी नेताओं और अधिवक्ताओं की टीम तैनात की है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस के अनुसार, ये टीमें एसआईआर के तहत जारी नोटिसों, दावे और आपत्तियों के निस्तारण में आमजन को कानूनी और प्रक्रियात्मक सहायता उपलब्ध कराएंगी।

जिला स्तर पर नियुक्त प्रतिनिधियों में उत्तरकाशी से एडवोकेट नवनीत कुकरेती, गौरव उनियाल और विपिन आजाद, टिहरी से एडवोकेट भूपेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह राणा, पौड़ी से रितेश जोशी, एडवोकेट सतीश मोहन और अंजलि चमोली को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों में भी अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की टीमें गठित की गई हैं, जो मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगी।

पार्टी ने कहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यदि किसी मतदाता को दावे, आपत्तियों या नोटिस से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम अथवा संबंधित जिले के नियुक्त प्रतिनिधियों से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।