September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 2022 में उत्तराखंड की जनता चुनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: शिशुपाल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष

2022 में उत्तराखंड की जनता चुनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार: शिशुपाल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष

By on August 18, 2021 0 370 Views

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के देहरादून आगमन पर, रामनगर क्षेत्र से 200 से अधिक आप कार्यकर्ता देहरादून “संकल्प यात्रा” में शामिल हुए। सुबह तड़के ही 3 बसों और 10 से अधिक छोटी गाडियों में सवार कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र होकर देहरादून परेड ग्राउंड की ओर निकल पड़े।

प्रदेश भर से आए हुए कार्यकर्ता सर्वप्रथम परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए फिर पैदल मार्च करते हुए घंटाघर चौक पहुंचकर रोड शो की शक्ल में प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के नेतृत्व में, अरविंद केजरीवाल के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का हुजूम और उत्साह देखते ही बनता था, देश भक्ति के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति पूर्ण था। रोड शो घंटाघर चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान शहर में जाम की स्तिथि बनी रही। रोड शो समाप्त होने के बाद, बीजापुर गेस्ट हाउस में अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन केक काटकर बनाया गया। इससे पूर्व सर्वे चौक स्थित ऑडोटोरियम में कर्नल कोठियाल को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की। चुने गए प्रत्याशियों के साथ केजरीवाल जी ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और आगे होने वाले कार्यक्रमों को भी निर्धारित किया। रामनगर प्रभारी शिशुपाल रावत जी ने इन घोषणाओं के लिए अरविंद केजरीवाल जी का आभार व्यक्त किया और कर्नल कोठियाल को बधाई दी।प्रदेश से मुख्य रूप से शामिल रहे रामनगर प्रत्याशी श्री शिशुपाल रावत के नेतृत्व में देहरादून पहुंचे आप कार्यकर्ताओं में – भाष्कर जोशी, नवीन नैथानी, नितिन कंडारी, अनु शर्मा, दिनेश चंद्र, चंदन नेगी, विनीता रावत, सोबन ताडियाल, अर्जुन पाल,मनोज भट्ट, सौरभ, सुनीता रावत, मंजू रावत,चंपा देवी, मंजू नैथानी, बसंती देवी, राजेंद्र जीना सुरेंद्र मनराज,फिजा, प्रशांत नेगी, अखिल,कुंदन रावत, मोहन लाल आदि शामिल रहे।