Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • वन्यजीव प्राणी सप्ताह के आखरी दिन,स्कूली बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता ओर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वन्यजीव प्राणी सप्ताह के आखरी दिन,स्कूली बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता ओर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By on October 7, 2021 0 409 Views

कोसी रेंज रामनगर वन प्रभाग रामनगर द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय ग्राम टेड़ा रामनगर में स्कूली बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता ओर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6th, 7th, 8th, के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का मार्गदर्शन उप वनक्षेत्राधिकारी संजीव कुमार व वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा किया गया जिसमें वन्य प्राणियों द्वारा ग्रामीणों पर पड़ने वाले प्रभाव तथा वन्य प्राणियों के चित्र एवं उनकी सुरक्षा व चाल चलन आदि पर आधारित विषय रहे। इस मौके पर वन दरोगा देव सिंह मेहरा, वन दरोगा किशोरी लाल, जोधा सिंह रावत, वन बीट अधिकारी जगदीश प्रसाद, वन बीट अधिकारी चमन लाल, बीट अधिकारी भुवन चंद्र पांडेय व अर्जुन कश्यप, मनोज रावत व अन्य 4 वन श्रमिक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाल सिंह नेगी सहित अध्यापक अरविन्द मोहन एल० टी०, सुरेंद्र कुमार शर्मा एल० टी०, शिव सिंह रावत एल० टी०, वाजिद अली एल० टी०, उर्मिला गुसाई गेस्ट टीचर आदि लोग मौजूद रहे।