September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पेट फाड़कर कर दिया पैर का ऑपरेशन ? सामने आया जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कारनामा…जानें कहाँ का है मामला

पेट फाड़कर कर दिया पैर का ऑपरेशन ? सामने आया जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कारनामा…जानें कहाँ का है मामला

By on July 6, 2023 0 398 Views

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में डॉक्‍टरों की लापरवाही का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पैर का इलाज कराने गए युवक का डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर ले जाकर पेट का ऑपरेशन कर दिया। पीड़ित शख्‍स ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।

डॉक्‍टरों की लापरवाही आ रही सामने

जिले में तैनात डॉक्टरों के एक से बढ़कर एक कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। अभी मंगलवार को प्राइवेट हॉस्पिटल मैं इलाज के दौरान मासूम बच्चे के हाथों में हुआ इन्फेक्शन गैंग्गरीन में बदलने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज जिला अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों की लापरवाही सामने आ गई है।

कराने गया था पैर का इलाज, कर द‍िया गया पेट का ऑपरेशन 

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दीपे मऊ गांव के रहने वाले 36 वर्षीय राजकुमार सिंह पैर का इलाज कराने के लिए रायबरेली जिला अस्पताल गए हुए थे। डॉक्‍टर ने राजकुमार को ऑपरेशन थिएटर ले जाकर बेहोशी का इंजेक्शन दिया और पैर का ऑपरेशन न करके पेट का ऑपरेशन कर दिया। होश आने पर पेट का ऑपरेशन हुआ देख राजकुमार के होश उड़ गए। पीड़ित राजकुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।