October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • नैनीताल पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाया गुनहगार, फरार मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाया गुनहगार, फरार मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

By on September 25, 2024 0 552 Views

हल्द्वानी। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फरार चल रहे चर्चित आरोपी मुकेश बोरा को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है यहां से बोरा दिल्ली भागने की फिराक में था।

आपको बताते चलें पुलिस की पकड़ से बचने के लिए रेप आरोपी ने बड़ी तिकड़में लगाईं। लेकिन हाईकोर्ट से अग्रिम ज़मानत याचिका ख़ारिज होने के बाद बोरा दूसरे राज्यों में शरण लेने को मजबूर हो गया। काफी दिनों पुलिस को चकमा देकर फरार रहे रेप आरोपी मुकेश बोरा को पकड़ नैनीताल पुलिस को  बड़ी कामयाबी मिली है।