October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • टीम “नेकी की दीवार” ने निर्धन परिवार को लिया गोद

टीम “नेकी की दीवार” ने निर्धन परिवार को लिया गोद

By on January 21, 2023 0 278 Views

रामनगर। आज रामनगर के ऐसे परिवार की कहानी को सामने लाया जा रहा है जो कि सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्थाओं के लिए एक चुनौती का विषय है।
पूछड़ी नई बस्ती निवासी खजान सिंह के परिवार पर टूटा दुखों/ मुसीबतों का पहाड़।

परिवार के मुखिया खजान सिंह लकवा ग्रस्त हैं, जबकि उनकी पत्नी छय/टी0बी0रोग की बीमारी से जूझ रही हैं। जबकि उनकी बेटी ने कक्षा 12 की पढ़ाई परिवार के बीमार रहने के कारण बीच में ही छोड़ दी है।

पूछड़ी नई बस्ती के निर्धन परिवार को टीम “नेकी की दीवार” ने गोद लिया है। तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि बिटिया की पढ़ाई का खर्च व पूरे परिवार के इलाज की जिम्मेदारी टीम “नेकी की दीवार” ने ली है।
टीम”नेकी की दीवार” ने सामुदायिक सहयोग से 11000/- ग्यारह हज़ार रुपये की सहायता धनराशि, खाद्यान्न सामग्री, गर्म कम्बल तथा कपड़े प्रदान किये।
इस अवसर पर टीम “नेकी की दीवार” ने समाज के लोगों से मदद की अपील भी की।
इस अवसर पर टीम “नेकी की दीवार” के संचालक तारा चन्द्र घिल्डियाल, गुरविंदर सिंह जौहल, करन आर्या, पंकज कुमार(इन्द्र),जॉन मसीह,नन्दन सिंह रावत, बालादत्त कांडपाल, मौहम्मद अयूब, आदि उपस्थित रहे।