विधायक प्रतिनिधि व वन्य जीव बोर्ड के सदस्य मयंक तिवारी ने किया कोटाबाग ब्लॉक का औचक निरीक्षण
कालाढूंगी।कोटाबाग शुक्रवार को कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि व वन्य जीव बोर्ड के सदस्य मयंक तिवारी ने कोटाबाग ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने कोटाबाग ब्लॉक आकर जो खेल प्रशिक्षु की आया रही शिकायत पर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बीओ डी एन कांडपाल से इसके बारे में जानकारी ली, बीओ डी एन कांडपाल ने बताया की जो ब्लॉक द्वारा खेल प्रशिक्षक रखे जा रहे हैं, वह अन्य जगह भी खेल की ड्यूटी करना नियम विरुद्ध है, क्योंकि एक व्यक्ति केवल एक ही जगह ड्यूटी कर सरकारी तंखा ले सकता है, बीओ डी एन कांडपाल ने बताया कि अगर कोई खेल प्रशिक्षु एक जगह के साथ अन्य जगह भी ड्यूटी करते हुए पाया जाता है, तो उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया जाएगा, इनके साथ विधायक प्रतिनिधि मयंक तिवारी ने कोटाबाग ब्लॉक के क्षेत्र मैं लोगों के राशन कार्ड संबंधी, आधार कार्ड जैसी कई अन्य संबंधी दिक्कतों के बारे में चर्चा कर जानकारी ली, ब्लॉक में उन्होंने ब्लॉक बीओ डी एन कांडपाल से विधायक निधि के कार्यों को जल्दी पूरे करने के लिए निर्देशित किया।

