Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नैनीताल हाईकोर्ट: दादरी के पूर्व विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड के दोषी करण यादव पुत्र डी पी यादव को भी हाई कोर्ट ने बरी किया

नैनीताल हाईकोर्ट: दादरी के पूर्व विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड के दोषी करण यादव पुत्र डी पी यादव को भी हाई कोर्ट ने बरी किया

By on November 25, 2021 0 265 Views

नैनीताल।  उत्तर प्रदेश में दादरी के पूर्व विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड के दोषी करण यादव पुत्र डी पी यादव को भी हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है। कोर्ट में बेनिफिट्स ऑफ डाउट देते हुए हाई कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट का फैसला पलट दिया है। करन यादव मामले में पहले ही बरी हो चुके मुख्य आरोपी डीपी यादव का बेटा है।लक्कड़ पाल सिंह को उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पहले ही दोष मुक्त कर बरी कर दिया है। सीबीआई कोर्ट ने इन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिछले दिनों कोर्ट ने पूरे मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। दरअसल 13 सितंबर 1992 गाजियाबाद विधायक महेंद्र भाटी की दादरी रेलवे क्रासिंग पर हत्या कर दी गयी थी। हत्या का आरोप डीपी यादव,परनीत भाटी,करण यादव, व पाल सिंह पर लगा। 15 फरवरी 2015 को देहरादून सीबीआई की अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। सीबीआई कोर्ट के आदेश को चारों दोषियों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है वहीं महेंद्र भाटी के पुत्र ने इनकी सजा बढ़ाने को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।