Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • उर्दू सहायक अध्यापक के 22 पदों पर विज्ञप्ति की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौपा।

उर्दू सहायक अध्यापक के 22 पदों पर विज्ञप्ति की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौपा।

By on October 31, 2021 0 957 Views

जिले नैनीताल में उर्दू सहायक अध्यापक के 22 पदों पर विज्ञप्ति की मांग को लेकर नैनीताल बेरोजगार संघ के अध्यक्ष मेहताब अली ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा। मेहताब आलम ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया की जिला नैनीताल में अभी तक उर्दू अध्यापक की विज्ञप्ति जारी नही की गई है। उर्दू बेरोज़गार संगठन रामनगर ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल ( CDO) डॉक्टर संदीप तिवारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौप।  मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल द्वारा तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही को कहां गया। और आश्वासन दिया कि अन्य जिलों की तरह यहाँ भी उर्दू सहायक अध्यापक के 22 पदों पर जल्द विज्ञप्ति निकाली जाएगी। इस दौरान संगठन अध्यक्ष मेहताब अली ,सलमान सलमानी, मेहरान अंसारी मोहम्मद फ़ैज़, रूमान परवीन, फात्मा बेगम आदि मौजूद रहे।