September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • घर से लाखों रुपए का सामान व जेवर ले उड़े चोर

घर से लाखों रुपए का सामान व जेवर ले उड़े चोर

By on July 19, 2021 0 319 Views

रूद्रपुर। ग्राम महाराजपुर में दर्शन लाल छाबड़ा के घर पर विगत रात्री चोर लाखों रुपये मूल्य के सामान, ज़ेवर, टीवी आदि चुरा कर ले गए। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ एवं कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा नें महाराजपुर जाकर पीड़ित परिवार से मिले और फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी से घटना के खुलासे को लेकर बातचीत करते हुए इस मामलें का शीघ्र खुलासा किये जानें व अभियुक्तों की शीघ गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की माँग की।