September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • शाहजहांपुर: गर्मी से राहत पाने को नदी में नहाने गए, डूबने से चली गई तीनों बच्चों की जान

शाहजहांपुर: गर्मी से राहत पाने को नदी में नहाने गए, डूबने से चली गई तीनों बच्चों की जान

By on May 26, 2024 0 762 Views

शाहजहांपुर: आसमान से आग बरस रही है। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं। इस बीच, शनिवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गर्मी से राहत पाने के लिए तीन बच्चे नदी में नहाने गए। जहां उनकी डूबने से मौत हो गई।

थाना सेहरामऊ दाक्षिणी के ग्राम में परसानिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब गर्मी से बचने के लिए खन्नौत नदी में नहाने गए तीनों बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। नदी में डूबे तीन बच्चों में दो सगे भाई और एक तहेरा भाई बताया जा रहा है। बच्चों के डूबने के समय आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने की वजह से तीनों बच्चों को बचाया नही जा सका। बाद में पुलिस की सूचना पर गोताखोरों की मदद से बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस का बयान सुनने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://twitter.com/shahjahanpurpol/status/1794312661615903207

बचाने के चक्कर में अन्य दो की गई जान

मृतक बच्चों के पिता ने बताया मजदूरी करने का कार्य करते हैं। आज सुबह भी वो मजदूरी करने चले गए थे। तीनों बच्चे अपनी मां को बिना बताए गांव के नजदीक बह रही खन्नौत नदी में नहाने चले गए। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा बच्चों की मौत की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवम पानी में डूबने लगा, जिसको बचाने के प्रयास में उसका सगा भाई हरेंद्र भी गहरे पानी मे चला गया। इसके बाद तहेरा भाई भी दोनों भाई को बचाने के चक्कर में गहरे पानी में पहुंच गया। जहां तीनों बच्चों की डूबकर मौत हो गई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि तीनों बच्चों की नदी में डूबकर मौत हुई है। तीनों बच्चे बिना बताए घर से नदी को नहाने गए थे। गोताखोरों की मदद से शवों को निकलवा लिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।