September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विकास भगत ने भांगड़ा नदी से हो रहे भू कटाव का निरक्षण किया।

विकास भगत ने भांगड़ा नदी से हो रहे भू कटाव का निरक्षण किया।

By on August 18, 2021 0 351 Views

कालाढुंगी। शाकिर हुसैन) मंगलवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने लामाचौड़ के पूरनपुर कुमटिया गांव में भाखड़ा नदी के कटाव से हो रहे नुकसान का आकलन विभागीय अधिकारियों के साथ किया।

जिसमे यह तय हुआ की नदी की धारा का गांव की और हो रहे बहाव को शीघ्र वापस नदी की तरफ किया जाएगा और सिचाई विभाग को ये निर्देश दिया गया की नदी से हुए नुकसान को अगली बार रोकने के लिये नदी किनारे तटबंध बनाने के लिए इस्टीमेट बनाये।
निरीक्षण के दौरन सिचाई विभाग के इंजीनियर नवीन पांडेय ,सुभाष जोशी ,वन विभाग से रेंजर किशोर गोस्वामी ,पटवारी राहुल आर्य जी,कैलाश जोशी ,विनोद जोशी ,नीरज जोशी ,हरीश जोशी ,हिमांशु जोशी ,दीपू जोशी समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।