October 28, 2026
Breaking News

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई।

By on May 25, 2022 0 191 Views

कालाढूंगी।मंगलवार को कालाढूंगी नगर पंचायत के सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक आयोजित की गई।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के जिलाध्यक्ष स्रवेंद्र बिस्ट मौजूद रहे।वही बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रकाश नैनवाल ने की व संचालन महामंत्री शाकिर हुसैन ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने निर्देशित करते हुए हर माह यूनियन की बैठक आयोजित करने को कहा व जनहित के मुद्दो को प्रमुखता से अपने स्थर से अपने न्यूज पेपर, व चैनल पोर्टल में प्रकाशित करने को कहा ,वही इस दौरान वार्षिक सदस्यता फार्म भी भरे गए।उन्होंने कहा शीघ्र ही इकाई के सभी सदस्यों के यूनियन की ओर से कार्ड बनाकर दिए जाएंगे,इस दौरान यूनियन के जिला प्रतिनिधि सोयब खान,जिला संस्कृत सचिव नागेश दुबे,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल बिष्ट,उपाध्यक्ष जुबेर आलम,कोषाध्यक्ष, नरेश तिवारी,मीडिया प्रभारी तेज प्रकाश, सचिव शंकर पांडे,आदि मौजूद थे।