September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • 12 कुंतल अवैध खैर की लकड़ी बरामद, आरोपी मौके से फरार

12 कुंतल अवैध खैर की लकड़ी बरामद, आरोपी मौके से फरार

By on August 18, 2021 0 466 Views

रामनगर।तराई पश्चिम वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज के वन कर्मियों ने खुशहालपुर परजा (भूडी) में छापेमारी करते हुए 12 कुंतल अवैध खैर की लकड़ी बरामद की है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया।बैलपड़ाव रेंजर संतोष पंत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर परजा (भूडी) बाजपुर उधमसिंह नगर में छापेमारी कर हरपाल सिंह के घर के पास बने छप्पर से करीब 12 कुंतल अवैध खैर बरामद की। वन कर्मियों को देख आरोपी हरपाल सिंह अपने घर से भाग निकला। खैर की लकड़ी को दक्षिणी गैबुआ चौकी बन्नाखेड़ा में रखा गया है। हरपाल सिंह की तलाश में बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस के साथ मिलकर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी पर वो नहीं मिला। बरामद खैर की लकड़ी की बाजार मूल्य करीब अस्सी हजार रुपए है। छापेमारी करने वाली टीम में वन दरोगा इंदर लाल, गुरदेव सिंह, वन रक्षक मोहित रावत, बसंत पंत, चालक आनंद बोरा आदि वन कर्मी एवं बन्नाखेड़ा चौकी के पुलिस कर्मी शामिल रहे। आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ धारा 26 भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।