Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाले ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के आयोजन की तैयारियां को लेकर बैठक।।

11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाले ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के आयोजन की तैयारियां को लेकर बैठक।।

By on September 10, 2021 0 369 Views

नैनीताल। (कांता पाल) 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाले ऐतिहासिक नंदादेवी महोत्सव के आयोजन की तैयारियां को लेकर श्रीराम सेवक सभा मे बैठक की।

सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया 11 सितम्बर को महोत्सव का शुभारंभ होगा और 12 सितंबर को मूर्ति निर्माण के लिए दल कदली वृक्ष लेने के लिए ज्योलिकोट के लिए प्रस्थान करेगा 13 सितंबर को मंदिर प्रांगण में नन्दा सुंन्दा की मूर्ति निर्माण किया जाएगा। 14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा। सरकार द्वारा जारी कोविड के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर दर्शनों की अनुमति प्रदान की जाएगी। मेला आयोजन समिति द्वारा नगर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है।