September 12, 2026
Breaking News

वन विभाग ने चलाया खनन माफियाओ के खिलाफ अभियान।

By on November 3, 2022 0 293 Views

कालाढूंगी।प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार के निर्देशन में तथा अनिल कुमार जोशी उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर के नेतृत्व में बैतखडी स्थित आशा स्टोन क्रेशर तथा शिवा स्टोन क्रेशर एवंम सिंह स्टोन क्रेशर में छापामारी की गई । छापामारी में जाँच के दौरान आशा स्टोन तथा शिवा स्टोन क्रेशर में 270.95 तथा 125.55 घन मीटर अवैध उप खनिज पाया गया जिसके अभिलेख स्टोनेक्रेशर स्वामी प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। वन विभाग द्वारा अवैध उपखनिज सीज करते हुए स्टोन क्रेशर स्वामियों की सुपर्दगी में दे दिया गया है ।उक्त कार्यवाही में सम्बंधित क्रेशर स्वामी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है । टीम में वन क्षेत्राधिकारी रामनगर देवेंद्र रजवार ,वन क्षेत्राधिकारी बैलपडाव विजेंद्र सिंह अधिकारी , वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेड़ा, लक्षमण मार्तोलिया वन क्षेत्राधिकारी आमपोखरा पूरन सिंह खनायत , वन सुरक्षा बल तथा अन्य रेंज का स्टाफ उपस्थित रहा।