October 26, 2026
Breaking News

भर्ती घोटाले की हो सीबीआई जांच।

By on August 30, 2022 0 245 Views

कालाढूंगी। उत्तराखंड प्रदेश में हो रहे भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाली जा रही जन हुंकार पद यात्रा मंगलवार को कालाढूंगी पहुंची। यहां पद यात्रा के संयोजक भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कालाढूंगी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के 22 वर्ष के बाद भी लगातार सरकारी नियुक्तियों में जिस तरह से भ्रष्टाचार की परत दर परत खुल रही है उससे उत्तराखंड के युवा वर्ग में उनके प्रति हो रहे छलावा के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भर्तियों के विरोध में हल्द्वानी से कालाढूंगी तक जन हुंकार पदयात्रा निकाली गई। जिसके माध्यम से कहा गया कि एक तो उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम सीमा पर है और जिस तरह से भर्तियों में घोटाले सामने आ रहे हैं, इससे तमाम युवा छलावे का शिकार हो रहे हैं। उत्तराखंड गठन के बाद हुई सरकारी भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई की जांच की पुरजोर मांग की गई। इस दौरान भुवन जोशी, मोहन चंद्र कांडपाल,गोविंद अधिकारी, एनडी तिवारी, हेमन्त गोस्वामी, उत्तम बिष्ट, मदन सिंह मेर, मोहन कांडपाल आदि उपस्थित थे।