October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कालाढूंगी में बढ़ रहा चोरियों का ग्राफ। पुलिस के रात्रि गश्त पर उठे सवाल। उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कालाढूंगी में बढ़ रहा चोरियों का ग्राफ। पुलिस के रात्रि गश्त पर उठे सवाल। उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

By on August 26, 2022 0 291 Views

कालाढूंगी। पिछले दिनों से कालाढूंगी नगर में दुकानों एवं वाहनों में बढ़ती चोरियों को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त हैं। लोगों ने जहां पुलिस के रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं तो नशे की रोकथाम के लिए भी कठोर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को दुकानदारों एवं जनप्रतिनिधियों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपते हुए उचित की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से चोरियां भी बढ़ रही हैं। चोरियां करने के मामले में अबतक नशेड़ियों के नाम ही सामने आए हैं। कालाढूंगी पुलिस से भी रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की गई तो नशेड़ियों के अभिभावकों से भी अपील की गई है कि अपने बच्चों पर नजर रखें अन्यथा इनके द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में सभासद मो, दानिश, सलमान वारसी, नदीम अहमद, गंगा दत्त पांडे, अंजुम, सुरेश चंद्र आर्या, मो, जावेद , जमशेर आलम, कैलाश सती, मो, इरफान, खालिक आदि उपस्थित थे।