October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश: PM मोदी के रोड शो के दौरान हादसा, मंच टूटने से महिलाओं और बच्चों समेत 10 से ज्यादा घायल: Video

मध्य प्रदेश: PM मोदी के रोड शो के दौरान हादसा, मंच टूटने से महिलाओं और बच्चों समेत 10 से ज्यादा घायल: Video

By on April 8, 2024 0 774 Views

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान हादसा हो गया है। दरअसल मंच टूटने की वजह से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पत्रकार,महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में सभी पार्टियों ने कमर कस ली है और वह चुनाव प्रचार में उतर गई हैं।

 

पीएम को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

पीएम मोदी ने रविवार को जबलपुर में रोड शो किया। इस रोड शो को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की भारी भीड़ के बीच मंच टूटने से कई लोग घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट आने की जानकारी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि पीएम की एक झलक पाने के लिए जरूरत से ज्यादा लोग मंच के ऊपर चढ़ गए थे, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं मान रहे थे।

 

पीएम ने एक्स पर साझा कीं तस्वीरें

पीएम मोदी ने जबलपुर में किए गए रोड शो की तस्वीरें भी अपने एक्स हैंडल पर साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘आज जबलपुर में रोड शो बेहद शानदार रहा! यहां के मेरे परिवारजनों का जोश और जुनून ये बता रहा है कि हमें तीसरे कार्यकाल का आशीर्वाद मिलने जा रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों के साथ-साथ हमने यहां हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इससे जबलपुर के विकास को नए पंख लगे हैं।