October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटते वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटते वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

By on October 16, 2024 0 641 Views

उधमसिंह नगर पुलिस ने महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपी महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी ठगी को अंजाम दे चुके हैं.

आपको बता दें कि ऊधमसिंहनगर के कोतवाली खटीमा क्षेत्र से महिलाओं को सम्मोहित कर गहने लूटने के मामले सामने आए थे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के अंतर्राज्यीय गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी दो-तीन दिनों से भूखे रहने और घर जाने के लिए टिकट के पैसे न होने की बात कहकर भोली-भाली महिलाओं के साथ ठगी करते थे.

पुलिस के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी इस तरह से ठगी को अंजाम दे चुके थे. एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दो हजार रुपए का के ईनाम देने की घोषणा की है.