October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आचार संहिता तोड़ने के आरोप मे घिरी सीएम धामी की पत्नी – वोटिंग सेंटर से की गईं बाहर, पढ़िये पूरी खबर…

आचार संहिता तोड़ने के आरोप मे घिरी सीएम धामी की पत्नी – वोटिंग सेंटर से की गईं बाहर, पढ़िये पूरी खबर…

By on February 14, 2022 0 295 Views

देहरादून: उत्तराखंड की 70 विधानसभा चुनाव सीटों पर मतदान जारी है। सुबह आठ बजे से मतदान करने के लिए जनता ही नहीं नेताओं से लेकर मंत्री भी पहुंच रहे हैं। इसी चरण में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी भी वोट करने के लिए पहुंचीं। लेकिन आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें वोटिंग सेंटर से बाहर कर दिया गया।

गीता धामी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के सीएम धामी की पत्नी गीता धामी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। वोट नहीं होने के बावजूद वह वोटिंग सेंटर के अंदर पहुंच गईं। वह न केवल आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदान केंद्र के दरवाजे पर पहुंची। बल्कि उस समय उनके पास भाजपा का पार्टी चिन्ह, प्रचार सामग्री भी थी। जिसके बाद पुलिस ने इसका विरोध किया और उन्हें बूथ से बाहर निकाल दिया गया।