October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी का फैसला, जहां हुआ उपद्रव अब वहीं बनेगा पुलिस थाना

हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी का फैसला, जहां हुआ उपद्रव अब वहीं बनेगा पुलिस थाना

By on February 12, 2024 0 924 Views

हल्द्वानी हिंसा को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। हरिद्वार में रैली के दौरान सीएम ने ऐलान किया है हल्द्वानी में मलिक के बगीचे में जहां पर अतिक्रमण किया गया था। जहां पर उपद्रव किया गया वहीं पर बनभूलपुरा पुलिस थाना बनाया जाएगा।

हल्द्वानी हिंसा को लेकर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने कहा कि बनभूलपुरा हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। जहां पर पुलिसकर्मियों, पत्रकारों पर हमला किया गया। वहीं पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि आठ फरवरी को उपद्रवियों ने बनभूलपुरा पुलिस थाने को आग लगा दी थी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का ये स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।