Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • स्वयं सहायता समूह 57 महिलाओं के समूह को कार्यशाला के माध्यम से फॉर्म 6, 7, 8 तथा फॉर्म 12 डी की जानकारी प्रदान की गई।

स्वयं सहायता समूह 57 महिलाओं के समूह को कार्यशाला के माध्यम से फॉर्म 6, 7, 8 तथा फॉर्म 12 डी की जानकारी प्रदान की गई।

By on January 5, 2022 0 359 Views

कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन)नगर पंचायत कालाढूंगी में स्वीप टीम के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह 57 महिलाओं के समूह को कार्यशाला के माध्यम से निर्वाचन संबंधी समस्त गतिविधियों जिनमें फॉर्म 6, 7, 8 तथा फॉर्म 12 डी की जानकारी प्रदान की गई।
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कैंपेन के बारे में बताते हुए स्वीप कोऑर्डिनेटर सुरेश अधिकारी ने कहा कि, हमें जानकारी के साथ साथ मतदान प्रक्रिया के लिए जागरूक भी होना होगा।
उनके द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रदान किए गए नए प्रावधान की सुविधा फॉर्म 12 डी जिसके माध्यम से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाता घर बैठे बैठे मतदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर सीप सदस्य डीडी उपाध्याय के द्वारा उपस्थित महिलाओं को मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलवाई कार्यक्रम का संचालन गौरीशंकर कांडपाल के द्वारा किया गया इस अवसर पर नगर पंचायत कालाढूंगी की
अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली सहित नवीन आदि उपस्थित रहे ।
कार्यशाला में उपस्थित नगर पंचायत कालाढूंगी क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि, वे स्वयं भी मतदान करेंगे एवं अन्य लोगों को भी मतदान के लिए अभिप्रेरित करेंगे ।