October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोसी नदी, कालुसिद्द के खनन गेट से अवैध खनन ले जा रहे तीन वाहनों को वन विभाग ने पकड़ा।

कोसी नदी, कालुसिद्द के खनन गेट से अवैध खनन ले जा रहे तीन वाहनों को वन विभाग ने पकड़ा।

By on January 1, 2022 0 287 Views

रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सँयुक्त टीम ने अवैध खनन मे कोसी नदी के खनन गेट कालुसिद्द से तीन वाहनों को अवैध खनन मे पकड़ा है।तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ बलवन्त सिंह शाही के नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुऐ कोसी नदी से अवैध खनन मे तीन वाहन पकड़कर सीज कर दिया गया है। हैं।उन्होंने बताया कि वन विभाग के दो कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर उनको हटाने के आदेश जारी कर दिया गया है।बताया कि 52 वाहन कोसी नदी में ही 4 बजे तक खडे रहें।उन्होंने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस दौरान वन विभाग की छापेमारी टीम मैं डीएफओ बलवंत सिंह साही रामनगर रेंज के रेंजर देवेंद्र सिंह रजवार रेंजर अभिलाष सक्सेना वन आरक्षी अजय कुमार सिंह वन दरोगा खीम सिंह परविंदर सिंह प्रेम कुमार चंद्रदत खीमानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।