October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • सीएम धामी ने ली विधायक पद की शपथ -कहा – सेवक बनकर करूंगा सूबे की सेवा, तरक्की में उत्तराखंड को नम्बर वन बनाने का मिशन लेकर करूंगा काम …

सीएम धामी ने ली विधायक पद की शपथ -कहा – सेवक बनकर करूंगा सूबे की सेवा, तरक्की में उत्तराखंड को नम्बर वन बनाने का मिशन लेकर करूंगा काम …

By on June 13, 2022 0 239 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली।

विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई थी, जिसमें मंत्री, विधायकों के साथ अधिकारी व अन्य अतिथि शामिल हुए। बता दें कि खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।