Breaking News

संरक्षण के लिए बच्चों को किया सम्मानित।

By on March 27, 2022 0 208 Views

कालाढूंगी।कॉर्बेट ग्राम विकास समिति छोटी हल्द्वानी और नैनीताल के डॉ. अजय रावत , सुषमा रावत, द्वारा गौरया संरक्षण, वानिकी संरक्षण तथा जल संरक्षण के लिए प्रार्थमिक विद्यालय छोटी हल्द्वानी व नेचर कल्ब छोटी हल्द्वानी के 40 बच्चों को आज सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इन बच्चों ने 20-21-22 मार्च को संरक्षण हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया और गौरया संरक्षण, वानिकी संरक्षण तथा जल संरक्षण के लिए आगे आये। इस संरक्षण प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रही कुमारी सत्या बिष्ट व रश्मी बधानी द्वितीय स्थान पर तन्नू पांडेय व भावना, तृतीय स्थान पर दिशिका व चंद्रा, चतुर्थ स्थान पर खष्टी व तुषार तथा पंचम स्थान पर प्रेम बिष्ट रही। अन्य बच्चों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, मोहन पांडेय, इन्द्र सिंह बिष्ट, प्रकाश नैनवाल, गणेश मेहरा, गणेश कार्की व दलीप सिंह उपस्थित थे।