September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • क्षेत्रवासियों की मांग हुई पूरी, नोरतिया फार्म में सड़क व नाली बनाने का कार्य सुरु।

क्षेत्रवासियों की मांग हुई पूरी, नोरतिया फार्म में सड़क व नाली बनाने का कार्य सुरु।

By on July 26, 2021 0 435 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) नोरतिया फार्म में सड़क व नाली बनाने का कार्य सुरु लम्बे समय से कर रहे थे क्षेत्र वासी मांग।रविवार को कालाढुंगी नगर के वार्ड नम्बर 2 में स्थित नोरतिया फार्म हो रहे सड़क निर्माण कार्य का नगर पंचायत जे,ई,कमल पांडे ने ठेकेदार के साथ मौके पर पहुच कर निरक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कार्य मे गुणवत्ता बरते जाने की बात कही।बताते चले नोरतिया फार्म में नई आबादी हुई है जिसमे लगभग दर्जनों परिवार बस चुके है।सभी क्षेत्र वासी पिछले 10 वर्षों से सड़क व नाली की समस्या से परेसान थे।व नालियां व सड़क बनाए जाने की मांग कर रहे थे।जिनकी जायज मांग को नगर पंचायत अध्य्क्ष पुष्कर कत्यूरा व वार्ड सभासद कविता बलिया,व उनके पति संजीव बलिया ने गम्भीरता से लेते हुए कार्य लम्बा होने के चलते क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत के समक्ष रखा इस पर विधायक बंशीधर भगत ने उक्त सड़क व नालियों के लिए लगभग पौने दो करोड़ की धनराशी नगर पंचायत को प्रदान की । ओर अब सभी के प्रयास से नोरतिया फार्म में सड़क व नाली का निर्माण कार्य सुरु हो गया है। इस दौरान पूर्व सभासद सईद अहमद,नदीम अहमद,सेरफगन, जुबैर आलम आदि मौजूद थे।