October 23, 2026
Breaking News

एन सी सी कैडटस ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया

By on August 13, 2022 0 310 Views

रामनगर 13 अगस्त 2022 को एम पी हि इ का और रा इ का रामनगर के एन सी सी कैडटस ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस दौरान 79 यू के बटालियन एन सी सी नैनीताल के कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह के निर्देशन मे बटालियन से आये बी एच एम के के उपाध्याय और हवलदार दिनेश शोरागी ने सभी कैडेटस को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये।


विधालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर कैडटस को जागरूक करने के उद्देश्य से देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को सभी को घरों पर लगाने का आहवान किया । फस्ट ऑफिसर जफर अली ने कैडेटों से अपील कि आज़ादी के अमृत महोत्सव को और भी यादगार बनाए साथ ही हर घर तिरंगा , घर घर तिरंगा जयघोष भी किया । कैप्टन पंकज जैन ने कैडेटों को बताया कि अपने घरो पर राष्ट्र ध्वज को सम्मान के साथ फहरा कर गौरवमयी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ का हिस्सा बनें और राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी harghartiranga.com पर अवश्य अपलोड करें।
इस अवसर पर विधालय के सीनियर प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा, डा, प्रभाकर पाण्डे, कृष्ण कुमार फुलेरा, हेम चंद्र पाण्डे पूर्व सीनियर अण्डर ऑफिसर आरिश सिद्दीक़ी , नीरज सती , सीनियर अण्डर ऑफिसर राहुल जोशी आदि उपस्थित रहें।