Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • गौरा कन्या धन राशि दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

गौरा कन्या धन राशि दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

By on October 8, 2021 0 244 Views

कालादूगी । (शाकिर हुसैन) क्षेत्र की दर्जनों छात्राओं ने नैनीताल जिला अधिकारी को ज्ञापन भेज कर गौरा कन्या धन दिए जाने की मांग की । शुक्रवार को क्षेत्र की इंटर पास कर चुकी दर्जनों छात्राओं ने कालाढुंगी तहसील पहुचकर उपजिलाधिकारी गीता कोहली के माध्य्म से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजकर अवगत कराया कि कालाढूंगी क्षेत्र की दर्जनों छात्राओं ने वर्ष 2017 में राजकीय बालिका इण्टर कालेज कालाढूंगी जिला नैनीताल से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से ताल्लुक रखती है। परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरान्त पहले भी हमारे द्वारा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित गौरा देवी कन्या धन योजना के अन्तर्गत गौरा देवी कन्या धन धनराशि प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था परन्तु उक्त धनराशि आज तक भी हमारे खाते में निर्गत नहीं की गई है। वर्ष 2019 में आगनबाड़ी के तहत सभी बालिकाओं ने ब्लॉक कोटाबाग कार्यालय द्वारा इस धनराशि के लिए आवेदन किया, परन्तु उसमें से केलव कुछ छात्राओं का 500 रू0 की धनराशि प्रदान की गई। बाकि सभी छात्राऐ इससे वंचित रह गई उन्होंने शीघ्र धन राशि दिए जाने की मांग की।इस दौरान रुचि पांडे, कोमल निशा,योगिता आर्या,टीना आर्या, वैशाली गुप्ता,अदिति चौहान,आरती आर्या, कल्पना कूमटिया,रेनू जाटव,जिया पाण्डे, कंचन आर्या, बबिता टम्टा,कल्पना मेहरा,पूजा,अलका,सोनिया,सुषमा,चंद्रा पांडे,भगवती ,राखी, डोली,लताशा, लक्ष्मी पाल, आदि मौजूद थी।