केदारनाथ उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन दो लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
केदारनाथ उपचुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। जिसके बाद राजनैतिक दलों में अपनी कमर कस ली है। आज पहले दिन दो लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र खरीदे। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने चुनाव संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
केदारनाथ उपचुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी हो गई है और इसी के साथ सियासी गलियाराें में हलचल तेज हाे गई है।रिटर्निंग अधिकारी 07-केदारनाथ अनिल कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने और प्राप्त करने के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। जबकि आज दो व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। जिनमें डाॅ. आशुतोष भंडारी और रमेश नौटियाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं।
आपको बता दें कि केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कुल 90 हजार 540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें कुल मतदाताओं में से 44 हजार 765 पुरुष मतदाता हैं। जबकि 45 हजार 565 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी।
बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और जबकि चार नवंबर को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई है। तो वहीं 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट आएगा।

