तहसील में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।
रामनगर।तहसील में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम,तहसीलदार सहित तहसील कर्मचारियों व राजस्व निरीक्षकों एवं राजनीतिक लोगों ने उन्हें विदाई दी।रामनगर तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत जोगा सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं।मंगलवार को तहसील के सभागार में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं डालकर भावभीनी विदाई दी।वहीं, एसडीएम गौरव चटवाल,तहसीलदार बीसी पंत, नायाब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा व लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष तारा चन्द्र घिल्डियाल व राजस्व निरीक्षक हरीश यादव ने उन्हें उपहार भेंट किए और उनके सेवा काल की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक डीएस पंचपाल, रणवीर सिंह,हरीश यादव,संगीता चौहान ,हरीश मेहरा,शब्बू,आदि मौजूद रहे।

