Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के विभाग बदले

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और PCS अधिकारियों के विभाग बदले

By on August 26, 2026 0 19 Views

देहरादून। उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। धामी सरकार ने कई IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार IAS अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं IAS आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव राजस्व के पद से हटाकर अपर सचिव नागरिक उड्डयन और महानिदेशक कृषि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसके अलावा PCS अधिकारी सुंदरलाल सेमवाल से अपर सचिव समाज कल्याण विभाग का दायित्व हटाया गया है।
सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रोंकली को अपर सचिव राजस्व के साथ-साथ सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिला है।