- Home
- उत्तराखण्ड
- ग्राम सुंदरखाल के बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रामनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम सुंदरखाल के बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रामनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रामनगर।डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति पर्वतीय भूमिहीन शिल्पकार समिति ने ग्राम सुंदरखाल के बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रामनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।दिये गए ज्ञापन मैं उन्होंने कहा कि बीते 19 अक्तूबर को ग्राम सुंदरखाल मैं आयीं कोसी नदी की बाढ़ से कई घर तबाह और लोग बेघर हो गए थे।उन्होंने बताया कि वह लोग खुले आसमान के निचे रहने को मजबूर हैं।बताया कि वह लोग बहुत परेशान है।बताया कि उनको शासन प्रशासन के कोई मदद नहीं मिली है।उन्होंने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई हैं।इस दौरान निर्मला देवी कैलाश आर्यवाल योगेंद्र कुमार शांति देवी दीवान सिंह मनुली देवी बसंती देवी ललिता देवी दर्शनी देवी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

