October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देहरादून: जाम से मचा था हाहाकार कप्तान IPS अजय सिंह ने खुद संभाला मोर्चा

देहरादून: जाम से मचा था हाहाकार कप्तान IPS अजय सिंह ने खुद संभाला मोर्चा

By on August 21, 2024 0 919 Views

देहरादून:  शहर के विभिन्न मार्गो पर अचानक बढ़े यातायात के दबाव के दृष्टिगत को एसएसपी देहरादून ने नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हरिद्वार रोड पर रिस्पना से मोहकमपुर फलाईओवर के बीच बने विभिन्न कटों से वाहनों के दूसरी लेन में जाने अथवा यू-टर्न लेने के दौरान उक्त मार्ग पर सामने से आ रहे वाहनों के रुकने से अनावश्यक रूप से रक्षा बंधन के कारण यातायात का दबाव बढने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा रिस्पना से फ्लाई ओवर के बीच यातायात के दबाव को कम करने के लिये कुछ स्थानों पर बने कट को बंद करने के निर्देश दिये गये।

इसके बाद कैलाश अस्पताल के सामने बने कट तथा गोविन्द अस्पताल के पास के कट को पुलिस द्वारा बंद किया गया है। कैलाश अस्पताल कट से केवल 02 पहिया वाहनों को ही जाने दिया जायेगा। कैलाश अस्पताल से जाने वाले सभी वाहन जिन्हें शहर में प्रवेश करना है वे सभी मोहकमपुर फ्लाइओवर के नीचे से यू-टर्न लेते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।