- Home
- उत्तराखण्ड
- पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा को अन्य थाने में किया सम्बद्ध, पत्रकारों ने किया धरना समाप्त
पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले दरोगा को अन्य थाने में किया सम्बद्ध, पत्रकारों ने किया धरना समाप्त
लालकुआं। शहर में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जोशी के साथ उप निरीक्षक द्वारा की गई अभद्रता के बाद कोतवाली प्रांगण में धरने पर बैठे पत्रकारों का धरना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने के आश्वासन तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त उपनिरीक्षक को लालकुआं कोतवाली से स्थानांतरित करते हुए अन्य थाने से संबद्ध करने की बात के बाद धरना समाप्त हो गया। पत्रकार के साथ की गई अभद्रता की घटना के मुताबिक आज सुबह लालकुआं शहर के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जोशी किसी खबर के सिलसिले में कोतवाली पहुंचे। इस बीच वहां तैनात उपनिरीक्षक मुनव्वर द्वारा बदसलूकी किए जाने का आरोप है, जिसकी जानकारी प्रकाश जोशी ने अपने अन्य साथी पत्रकारों को दी। जिसपर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में पत्रकार कोतवाली प्रांगण में धरने पर बैठ गए। इस बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पत्रकारों के शिष्टमंडल की वार्ता करवाई गई। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त उपनिरीक्षक को लालकुआं कोतवाली से स्थानांतरित करते हुए अन्य थाने से संबद्ध कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद पत्रकारों ने धरना समाप्त कर लिया। इधर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र दुम्का, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, इमरान खान, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बॉबी संभल, सभासद नगर पंचायत दीपक बत्रा, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी हेम चंद्र दुर्गापाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, बलवंत संभल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर पत्रकारों को अपना समर्थन दिया। इधर धरना स्थल पर बैठने वाले पत्रकारों में मुख्य रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, रमाकांत पंत, रंजीत बोरा, दीप जोशी, अभिषेक सिंह, उमेश राणा, उमेश पंत, शैलेंद्र सिंह ,मुकेश कुमार, मुन्ना अंसारी सचिन गुप्ता, जफर अंसारी, नंदन राम, दीवान बिष्ट, विनोद अग्रवाल जीवन जोशी, प्रमोद बमेटा, गोपाल बोरा भोला दत्त कफल्टिया, अजय उप्रेती, जीवन गोस्वामी, बसंत पांडे, उर्वा दत्त भट्ट समेत अनेकों पत्रकार मौजूद थे

