September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मुख्यमंत्री राहतकोष राशि के 7 लाख के लगभग 35 चैक वितरण किए गए।

मुख्यमंत्री राहतकोष राशि के 7 लाख के लगभग 35 चैक वितरण किए गए।

By on June 6, 2022 0 231 Views

कालाढूंगी।मुख्यमंत्री राहतकोष राशि के 7 लाख के लगभग 35 चैक वितरण किए गए।विधायक प्रतिनिधि विकास भगत व मंडल अध्यक्ष महेंद्र डिगारी ने कालाढूंगी तहसील मे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विगत 1 जनवरी 2022 को कमोला मे सड़क दुर्घटना में दिवंगत भारतीय जनता पार्टी कोटाबाग मंडल के मंडल मंत्री श्री सुमित चौहान जी के परिवार को दो लाख की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से की गई है, उसका चेक विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने उनके परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती प्रियंका जी को भेट किया।
इसके साथ-साथ विधानसभा कालाढूंगी के विभिन्न क्षेत्रों से आए 32 जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा 7 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी रेखा कोहली जी,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बुधलाकोटी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीवान सिंह बिष्ट, मेहमूद हसन बंजारा,मंडल महामंत्री विनोद बुधलाकोटी , किसान मोर्चा अध्यक्ष विक्रम जंतवाल , युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन पांडे जी,शाकिर हुसैन,सहित आदि लोग मौजूद थे।