Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • मत पत्रों पर कांग्रेस मुखर, सता रहा है गड़बड़ी का डर, भाजपा ने कही ये बात, पढ़िये पूरी खबर…

मत पत्रों पर कांग्रेस मुखर, सता रहा है गड़बड़ी का डर, भाजपा ने कही ये बात, पढ़िये पूरी खबर…

By on February 22, 2022 0 357 Views

देहरादून: चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस को ईवीएम के साथ साथ अब डाक मतों की गणना में भी गड़बड़ी का डर सता रहा है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस के डेलिगेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की औऱ ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि डाक मतपत्रों में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं अशक्तजनों की सुविधा हेतु मतपत्रों की छपाई कर ऐसे मतदाताओं के घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। साथ ही जो शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किये गये थे उन्हें भी डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी गई है। परन्तु पौडी गढ़वाल सहित कई अन्य जनपदों से यह सूचना आई है कि दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं अशक्तजनों हेतु छपवाये गये मतपत्र उन मतदाताओं तक न पहुंचकर इन मत पत्रों का दुरूपयोग भाजपा के पक्ष में किया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी पौडी गढ़वाल से उनके द्वारा स्वयं कई बार वार्ता करने के उपरान्त भी कोई समाधान प्राप्त नहीं हो पाया।

आपको बता दें उत्तराखंड मे निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांगजन को डाकमत्र की सुविधा प्रदान की थी  निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,58,742 मतदाता और 68,478 दिव्यांग मतदाता हैं। प्रदेश में 43,048 मतदाता चुनाव से पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे । इसमें सर्विस वोटर, निर्वाचन कर्मी और घर से मतदान करने वाले मतदाता शामिल थे । निर्वाचन आयोग ने इस श्रेणी में कुल 1,57,216 मतपत्र जारी किए थे। आयोग ने स्पष्ट किया था कि जिन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट जारी किए थे यदि उन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं किया है तो अब वो बूथ पर वोट नहीं दे पाएंगे।

डाक मतों में धांधली के कांग्रेस के आरोप को भाजपा ने सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है। भाजपा का कहना है कि चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस असहज और घबराई हुई है। इसीलिए अपनी खराब स्थिति को देखते हुए अब इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कभी ईवीएम तो कभी डाक मत और कभी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप कांग्रेस की हताशा को दर्शाते हैं ऐसा उन्होने अपने कार्यकाल मे किया होगा इसलिए कांग्रेस को ये डर साता रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस डाक मतपत्रों को लेकर मुखर है वहीं आम आदमी पार्टी का भी यही कहना है की कांग्रेस द्वारा लगाए आरोप बिलकुल ठीक हैं निरधार नहीं हैं। आम आदमी पार्टी का ये भी कहना है की भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है इसलिए EVM मशीनों की निगरानी मे भी सुरक्षा बढाई जानी चाहिए।